क्यों दीपावली मानते है ?
दीपावली त्योहार मनाने के पीछे बहुत सारी कथाएँ है। इसी कथाएँ के अनुसार अलग अलग हिस्सों में दीपावली अलग अलग तरीको से मनाये जाते है। तो आइये जानते है क्यों दीपावली त्योहार मानते है –
दोस्तों ऐसे तो बहुत सारी मान्यताएँ है, पर हम कुछ के बारे में जानते है।
लक्ष्मी जी का अवतार – कार्तिक मास में अमावस्या तिथि को मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के द्वारा इस धरती पर प्रकट हुई थीं। दीपावली त्योहार को मनाने का सबसे खास कारण यही माना जाता है। हम सभी इस पर्व को मां लक्ष्मी जी की स्वागत के रूप में मनाते हैं और हर घर को साफ किया जाता है और सजाया संवारा जाता है ताकि मां लक्ष्मी का आगमन हो।
भगवान विष्णु द्वारा लक्ष्मी जी को बचाना – इस घटना का उल्लेख हमारे शास्त्रों में किया गया है। ऐसा हमारे शास्त्रों कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि से माता लक्ष्मी को मुक्त करवाया था।
भगवान राम की विजय प्राप्ति – रामायण के अनुसार जब भगवान राम ने सीता माता को रावण से आजाद करा के सीताजी और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या वापिस लौटे थे। तब उनकी स्वागत के लिए अयोध्या वासियो ने पुरे अयोध्या को दीप जलाकर रौशन किया गया था।
जो भी पुरानी मान्यताएँ हो, लेकिन ये बात तय है कि दीपक रौशनी के साथ साथ खुशियाँ भी बांटने का काम करती हैं।
दीपावली त्योहार नाम सुनते ही मन में खुशियों की लहर आ जाती है। चाहे वो बच्चे हो या बड़े सभी बहुत धूम धाम से इस पर्व को अपने परिवार के साथ मानते है।

दीपावली में क्या क्या करते है ?
दिवाली के दिन सभी अपने घरो की सफाई और सजावट करते है। इस दौरान नए वस्त्र पहनना और बर्तन खरीदना, पारंपरिक व्यंजन बनाना, रंगोली बनाना, मिठाइयां बांटना, पटाखे छोड़ना और लक्ष्मी पूजा करना सभी घरों में प्रचलित है।
इस दिन लोग विधि पूर्वक देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं। दीपावली पूजन सभी घरों में रात में पूजा की जाती है। दीपावली के दिन रंगोली बनाना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

|| ॐ गणेशाय नमः ||
लक्ष्मीजी और गणेशजी की कृपा से आपको कामयाबी, सुख, शान्ति और समृद्धि प्रदान हो।
शुभ दीपावली
दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आँगन हो
पटाखों की गूंजों से आसमान रोशन हो
ऐसी आये झूम के यह दिवाली आपकी
हर तरफ खुशियों का ही मौसम हो
दिवाली की शुभकामनाएं
बिहार Explore का यह blog आपको कैसा लगा आप हमें comment कर सकते है, अच्छा लगा तो like भी कर सकते है। हम फिर अगले ब्लॉग में आपसे कुछ नये topic पे बातें करेंगे तब तक के लिए धन्यवाद।